विकिपीडिया से ब्लॉक हो चुकी हैं फातिमा सना शेख: एक्ट्रेस ने कहा- मैंने 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी, शादियां शूट किया करती थीं

20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फातिमा सना शेख हिंदी सिनेमा की एक पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। 2016 में रिलीज हुई ‘दंगल’ से फातिमा लाइमलाइट में आईं। दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में फातिमा ने बताया कि विकिपीडिया ने उन्हें ब्लॉक किया हुआ है। उन्होंने ये भी कहा कि अपने शुरुआती दिनों में वे शादियां शूट किया करती थीं। फातिमा ने अपनी पसंदीदा फिल्मों के बारे में भी बात की।

फातिमा ने कहा- विकिपीडिया ने मुझे ब्लॉक किया हुआ है
फातिमा सना शेख ने अपनी पढ़ाई के बारे में बताया कि उन्होंने 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी। ग्रेजुएशन भी नहीं की। फातिमा ने आगे ये भी कहा, ‘विकिपीडिया में कुछ भी लिखते हैं। विकिपीडिया में लिखा है कि मैं हैदराबाद में पैदा हुई थीं, जो कि झूठ है।
विकिपीडिया ने मुझे ब्लॉक किया हुआ है, तो मैं खुद के बारे में लिखी बातें भी नहीं बदल सकती। मैंने सिर्फ 12वीं तक ही पढ़ाई की है। उसके बाद पढ़ाई छोड़ दी।’

फातिमा सना शेख शादियां शूट किया करती थीं
फातिमा ने ये भी कहा, ‘मेरा और पढ़ाई का छत्तीस का आंकड़ा है, इसलिए मैंने पढ़ाई छोड़ दी। फिर ऑडिशन देना शुरू किया। एक फोटोग्राफर को भी असिस्ट किया। शादियां शूट किया करती थी। इसी तरह से मेरी जर्नी चलती रही।’

हिंदी सिनेमा की सबसे अच्छी चीज क्या लगती है? इस पर फातिमा ने कहा, ‘कहानियां सुनाना। कहानियों के कारण लोगों का परसेप्शन चेंज होना। ये एक बहुत बड़ी चीज है क्योंकि अगर सिर्फ शब्दों या सीन से आपका थॉट प्रोसेस बदल जाए तो उससे बड़ी चीज और कुछ नहीं हो सकती है।’

एक्ट्रेस को शाहरुख खान चार्मिंग लगते हैं
फातिमा सना शेख के साथ रैपिड फायर भी खेला गया। उन्होंने कुछ दिलचस्प सवालों के मजेदार जवाब दिया। फातिमा से कुछ सेलिब्रिटीज के नाम पूछे गए, और उन सेलिब्रिटीज का नाम सुनकर फातिमा के मन में जो आए उन्हें बताना था। कमल हासन के लिए मैजिक, शाहरुख खान के लिए चार्मिंग, आमिर खान के लिए बहुत ज्यादा टैलेंटेड और ऋतिक रोशन के लिए ‘कोई मिल गया’ जैसे जवाब दिए। विक्की कौशल की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है आज की जेनरेशन में विक्की सबसे बेस्ट एक्टर्स की श्रेणी में आते हैं।’

तारे जमीन पर, क्वीन, चाची 420 को अपनी पसंदीदा फिल्में बताईं
सबसे हैंडसम एक्टर कौन लगता है? इस पर फातिमा ने कहा, ‘जो भी एक्टर्स काम अच्छे से करते हैं, वे मुझे हैंडसम लगते हैं।’ अपने आइडल मैन की क्वालिटी भी एक्ट्रेस ने शेयर की।

इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि अगर आप किसी सुनसान आइलैंड में पहुंच जाएं तो किसके साथ रहना पसंद करेंगी? फातिमा ने अपनी बिल्ली ‘बिजली’ का नाम लिया।
फिल्म इंडस्ट्री में किसके साथ टाइम स्पेंड करना पसंद करेंगी? इस पर फातिमा ने अपनी दंगल को-स्टार सान्या मल्होत्रा का नाम लिया।

Source link

अपनी राय दें

Sbobet

Slot Gacor

Slot Gacor

Sbobet Mobile

Sbobet88

https://www.dcosmeticclinics.com.au/wp-includes/sbobet/

https://thetastesoflife.com/wp-includes/sbobet/

https://www.townshipofsugargrove.com/wp-includes/slot-gacor/

https://texasmamaboutique.com/wp-includes/slot-gacor/

https://bizu-me.com/wp-includes/slot-gacor/

https://tiketa.co.za/wp-includes/slot-gacor/

situs slot gacor

slot gacor gampang menang

slot gacor terbaru

daftar sbobet

slot bonus newmember

Sbobet88

link sbobet

sbobet login

slot bonus

rtp slot

https://minthilltennis.com/wp-includes/slot-gacor/

Bonus New Member