Breaking News in Hindi Live: यहां पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी ख़बरें

हिंदी ब्रेकिंग न्यूज
Breaking News in Hindi Live: तेलंगाना के खम्मम में आज के.चंद्रशेखर राव की पार्टी BRS की बड़ी रैली है। इस महारैली में अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और अखिलेश यादव समेत विपक्ष के कई बड़े नेता शामिल हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज हिमाचल प्रदेश में प्रवेश कर रही है। इस दौरान राहुल गांधी कांगड़ा में एक जनसभा को भी संबोधत करेंगे। लैंड स्लाइड से जूझ रहे जोशीमठ के लिए मौसम विभाग ने चार दिन तक बारिश की आशंका जताई है। इसके आलावा कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी, हिमाचल, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ;
Live updates :Breaking News in Hindi Live: 18 January
Refresh